spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

देवबंद : विद्युत पोल बन सकते है दुर्घटना का कारण

गोविन्द शर्मा
देवबंद (महानाद) : विद्युत विभाग की लापरवाही कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। नगर के कई भागों में विद्युत पोल जड़ों से कमजोर हो चुके हैं तो कई पोल दुर्घटना के कारण मुड़े हैं या झुके पड़े हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र के अन्तर्गत कई मौहल्लों व कालोनियों में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते विद्युत पोल टूटे हैं। कई स्थानों पर लोहे के पोल बीच से मुड़ गये तथा कई झुक गये हैं। कई लोहे के पोल जो वर्षों पुराने हो गये हैं, वह जड़ से गल जाने के बाद तारों पर ही लटके हुए हैं। यह तमाम पोल कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

बता दें कि विद्युत विभाग तथा नगर पालिका प्रशासन को कई बार इस सम्बंध मे अवगत कराया गया है मगर इनके कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। इनकी यह लापरवाही कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles