spot_img
spot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_img

दिनेशपुर के पूर्व चेयरमैन के बेटे पर जानलेवा हमला

शिशिर भटनागर
दिनेशपुर/बिलासपुर (महानाद) : दिनेशपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पुत्र पर कुछ हथियारबंद व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर दिया। फायरिंग से अपनी जान बचाकर कोतवाली पहुंचे पूर्व चेयरमैन पुत्र व उनके समर्थकों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि दिनेशपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन कांवल सिंह विर्क राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। शनिवार की देर शाम उनके पुत्र जगजीत सिंह विर्क अपनी कार द्वारा माठखेड़ा गांव से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी बीच स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर-नवाबगंज मार्ग स्थित पसियापुरा गांव के निकट गांव के ही रहने वाले दो हथियारबंद व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर वह दोनों मारपीट पर उतारू हो गए तथा देखते ही देखते उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से चेयरमैन पुत्र बाल-बाल बच गये और किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले।

उधर, फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया तथा मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को एकत्रित होता देखा फायरिंग करने वाले युवक भी आनन-फानन में मौके से फरार हो गए। बाद में किसी तरह अपनी जान बचाकर चेयरमैन पुत्र कोतवाली पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत करवाया।

वहीं, फायरिंग की सूचना मिलते ही पूर्व चेयरमैन कांवल सिंह विर्क अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मामले को शांत करवाया और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी को अपने-अपने घर भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles