spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

आइएमए जसपुर के डॉक्टरों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : अहमदाबाद में हुए अति दुखद भीषण विमान हादसे में हुई एमबीबीएस छात्रों सहित सैकड़ों यात्रियों की दर्दनाक मौत की हृदय विदारक घटना को लेकर जसपुर आईएमए एवं पीएमएचएस एसोसिएशन ने शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें गहरी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई और ईश्वर से मृतकों के परिजनों को इस अपार दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने प्रार्थना की गई एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

शोक सभा में पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह, जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र मोहन गहलौत, डॉक्टर जीतू गहलौत, डॉक्टर राजीव चौहान, डॉक्टर सीमा चौहान, डॉक्टर नीरज कुमार चौहान, डॉक्टर पारुल, डॉक्टर अजय गर्ग, डॉक्टर एके गुप्ता, डॉक्टर प्रभात एवं अस्पताल के स्टाफ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles