spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

डॉ. अमरजीत साहनी ने चलाया अभियान, काट दिये 6 लोगों के चालान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदयराज सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर विवेक राय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर डॉ. मनोज शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 23 फरवरी 2024 को नगर क्षेत्रांतर्गत नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम काशीपुर डॉक्टर अमरजीत साहनी के नेतृत्व में अब्दुल सलीम, स्वास्थ्य लिपिक, धनवीर सिंह डीईओ, राशिद हुसैन द्वारा संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान के तहत बायो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं करने, कूड़ा गंदगी करने वाले तथा प्रतिबंध पॉलिथीन का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें 300 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 6 प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 16,700 रुपये के चालान किए गए। साथ ही यादव डेंटल क्लीनिक संचालक को बायोमेडिकल निस्तारण आदि से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles