spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

डॉ. एमपी सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खुशी में समर्थकों संग नाच उठे विधायक

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता डाॅक्टर एमपी सिंह के कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर स्थानीय विधायक आदेश चैहान ने जमकर डांस किया।

यहां बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाॅक्टर एमपी सिंह को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रीतम सिंह ने डाॅक्टर एमपी सिंह के निवास पर जाकर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि उनके नए मनोनयन से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा।

इस मौके पर डाॅक्टर एमपी सिंह ने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उनको दी है। वह उस पर वह खरा उतरेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार से राज्य की जनता का मोहभंग हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारी में लगने का आह्वान किया। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों और कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इससे पूर्व नव मनोनीत चिकित्सा प्रदेश प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर एमपी सिंह के निवास पर उनके मनोनयन की खुशी में ढोल नगाड़े बजाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। इस दौरान जसपुर विधायक आदेश चैहान समर्थकों के साथ जमकर थिरके।

बधाई देने वालों में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रवि कुमार, इख्तियार अहमद, बबलू, गजेंद्र चौहान, महेंद्र सिंह, हिमांशु नंबरदार, मौहम्मद आरिफ, नईम प्रधान, जैनेंद्र पाल जोशी, सुभाष शर्मा आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles