spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

विवाद के चलते 2 साल के बेटे के साथ कीटनाशक पीकर दे दी जान

हर्ष वर्धन यादव
शाहजहांपुर (महानाद) : जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहाँ पारिवारिक जमीन विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे को कीटनाशक पिलाकर खुद भी सेवन कर लिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

मिली जानकारी के अनुसार, मदनापुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर उत्तरी गाँव की 30 वर्षीय रामादेवी उर्फ शिवानी के पति सुधीर हरियाणा में मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह रामादेवी का अपनी जेठानी से पारिवारिक जमीन के बँटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस कहासुनी के बाद, रामादेवी ने कथित तौर पर घर में रखी कीटनाशक दवा अपने दो वर्षीय बेटे निशांत को पिलाई और फिर खुद भी पी ली।

उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार में हड़कंप मच गया। रामादेवी के ससुर अनंगपाल जो उस समय बाहर काम पर गए थे सूचना मिलते ही घर पहुँचे। वह तुरंत अपनी बहू और पौते को लेकर जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचे। डॉक्टरों ने जाँच के बाद रामादेवी को मृत घोषित कर दिया। निशांत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहाँ उसका उपचार जारी है और परिवार के सदस्य उसकी देखभाल कर रहे हैं।

मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की सूचना मृतका के पति को दे दी गई है।

सीओ सदर प्रियांक जैन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जाँच कर रही है। यह दुखद घटना पारिवारिक कलह के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles