spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

महिला दिवस विशेष : ई-रिक्शा चलाकर पति की मदद करती हैं सुनीता देवी

रवि सरना
बिलासपुर (रामपुर) : कोतवाली में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में जब एक महिला ई-रिक्शा चलाकर पहुंची, तो सबकी नजर उस महिला पर ही टिक गइ्रं। महिला कार्यक्रम में शामिल हुई और वहां मौजूद अन्य महिलाओं से अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम के बाद वह तहसील के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने गई। जहां अधिकारियों ने उसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। एसडीएम डाॅ. राजेश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया।

महिला दिवस पर सम्मानित होने वाली महिला सुनीता देवी ने बताया कि वह रठौंडा गांव के मंझरा चरनदास की गौंटिया की रहने वाली हंै और लगभग डेढ़ वर्ष से ई-रिक्शा चला रही हैं। उसके पति वीरेन्द्र सिंह प्राईवेट जाॅब करते हैं। सुनीता ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था जिसे उतारने के लिए उन्होंने ई-रिक्शा खरीदकर चलाना शुरू किया। वह रोजाना लगभग तीन सौ रूपये कमा लेती हैं। उनके पति हमेशा उनका हौसला बढ़ाते हैं। आज अधिकारियों ने भी उनका सम्मान करके उन्हें गदगद कर दिया है।

सुनीता देवी दूसरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा हमेशा हिम्मत से आगे बढ़ने का संदेश देना चाहती हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles