spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

काशीपुर : महिला की इज्जत लूटने घर में घुसा पति का मामा, प्रताप चौधरी के खिलाफ दिलवाना चाहता था झूठी गवाही

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने एक बदमाश किस्म के व्यक्ति पर उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ कर निर्वस्त्र करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।

प्रकृति इन्क्लेव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे वह अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी, तभी विपुल कुमार पुत्र कटार सिंह निवासी गंगापुर गोसाई, काशीपुर उसके घर में घुस आया। महिला ने बताया कि विुपल उसके पति का रिश्ते में मामा लगता है। विपुल ने महिला से कहा कि किसी मुकदमें में प्रताप चौधरी के खिलाफ तुझे झूठी गवाही देनी है। जब महिला ने झूठी गवाही देने से मना कर दिया तो विपुल कुमार उसे घर में अकेली पाकर उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ कर निर्वस्त्र कर दिया। जब वह उसके साथ दुष्कर्म करने में कामयाब नहीं हो पाया तो जाते-जाते उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे 20,000 रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर 354/323/452/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles