spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

पदमपुर देवलिया में आयोजित ऐपण प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया अपना हुनर

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ (महानाद) : ग्राम पदमपुर देवलिया में ऐपण प्रतियोगिता 2021 प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, मोटाहल्दू सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष पीयूष हरबोला ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ऐपण प्रतियोगिता में लगभग 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा कोरोना वाँरियर के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के डॉक्टर पीसी पांडे, आशा कार्यकर्ता कुसुम जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी, सहायिका उमा सुनाल को एसडीएम लालकुआं रिचा सिंह एवं ब्लाक प्रमुख रूपा देवी द्वारा सम्मान पत्र दिया गया।

ऐपण प्रतियोगिता की निर्णायक प्रियंका गोस्वामी व कनक चन्द थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीया नागिला, द्वितीय स्थान योगिता चंदोला तथा तृतीय स्थान गंगा मेहता ने प्राप्त किया। जबकि चार अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का अनुपम प्रदर्शन किया।

इस दौरान एसडीएम चित्रा सिंह ने नव युवक मंगल दल और ग्राम पंचायत के निरंतर किये जा रहे कार्यो की सराहना की।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य किरन डालाकोटी, डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, रवि कबडवाल, नीरज जोशी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गरिमा पांडे, संदीप पांडे, नीलेश नागिला, नितिन जोशी, चंद्रशेखर कांडपाल, महेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles