spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

जबरदस्त : राजस्थान के बीकानेर में बना पक्षियों के लिए 11 मंजिला अपार्टमेंट

बीकानेर (महानाद) : इंसानों के लिए अपार्टमेंट बनने की खबरे तो आप आए दिन सुनते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे अपार्टमेंट के बारे में बता रहे हैं जिसे पक्षियों के लिए तैयार किया गया है। यह 11 मंजिला अपार्टमेंट राजस्थान के बीकानेर में बनाया गया है। इसमें पक्षियों की सुख-सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। अपार्टमेंट में पक्षियों के नहाने के लिए स्वीमिंग पूल भी बनाया गया है।

राजस्थान के बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर गांव में यह खास अपार्टमेंट तैयार किया गया है। इसे इस तरह से बनाया गया कि चिड़िया यहां पर आकर अपना घोंसला बना सके। इसके साथ ही उनके दाने-पानी का भी भरपूर इंतजाम किया गया है। इस अपार्टमेंट को तैयार करने में लगभग 5 लाख रुपए का खर्च आया है। गुंबद की शेप में बने इस भवन में 1100 पक्षियों के रहने का इंतजाम किया गया है।

बताया जाता है कि इस अपार्टमेंट में काफी संख्या में पक्षी आकर रहने भी लगे हैं। पक्षियों के रहने के लिए मिट्टी के घरौंदे बनाकर उन्हें टांग दिया गया है। इन घरौंदों में पक्षी आसानी से आ जा सकते हैं। वहीं जो स्वीमिंग पूल तैयार किया गया है, उसमें कई पक्षी आकर नहाने का भी आनंद ले सकते हैं। इस स्वीमिंग पूल का पानी बदलने का भी इंतजाम किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles