spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

साले की बीबी के चक्कर में पड़ गया 6 बच्चों का बाप, पत्नी और बच्चों को छोड़ सलहज संग हुआ फरार

शेखपुरा (महानाद) : प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। फिर उसे न समालज की चिंता रहती न अपने परिजनों की।

जी हां बिहार के शेखपुरा जिले में रहने वाला 6 बच्चों का बाप अपने साले की पत्नी के प्यार में ऐसा पागल हुआ कि अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर सलहज को लेकर फरार हो गया।

मामला शेखपुरा प्रखंड के हथियावां थाने के गोसांयमढ़ी गांव का है। यहां का कन्हैया कुमार शादीशुदा छह बच्चियों का बाप है। पुत्र नहीं होने के कारण अक्सर वह पत्नी को ताने मारता रहता था। पत्नी ने बताया कि बेटा नहीं होने के कारण वह उससे नाराज रहता था। इस बीच मुंगेर स्थित ससुराल आते-जाते उसका चक्कर अपने साले की पत्नी से चल गया। जिसके बाद वह अक्सर ससुराल जाने लगा। सलहज से उसकी नजदीकियां बढ़ती चली गई। बीबी और अन्य परिजनों के रोकने-टोकने का भी उस पर कोई असर नहीं हुआ और वह अपनी सलहज को लेकर फरार हो गय

कन्हैया की पत्नी ने बताया कि पति के गायब हो जाने से उसका गुजारा चलना मुश्किल हो गया है। छह बच्चियों का लालन-पालन कैसे करे यही चिंता उसे सता रही है। वह गांव में ही मजदूरी कर किसी तरह अपना खर्चा चला रही है। उसका पति कहां है इसकी जानकारी उसके जेठ और जेठानी को है लेकिन वे बता नहीं रहे हैं। महिला ने बताया कि उसका भाई भी अपनी पत्नी को ढूंढने में लगा हुआ है। शायद वे किसी दूर के शहर में रह रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles