spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

काशीपुर : फ्लाईओवर के शीघ्र निर्माण हेतु कांग्रेसियों ने रखा एक दिन का उपवास

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओवर के अति शीघ्र निर्माण पूरा करने एवं भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के निष्क्रिय कार्याे से आक्रोशित कांग्रेसियों ने एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया।

एक दिवसीय उपवास के दौरान सर्वप्रथम भारत के राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत् शत् नमन कर समस्त कांग्रेसियों द्वारा देशभक्ति के गीत गुनगुनाते हुए देश की आजादी में जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर हंसते-हंसते कर दिये उनको याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को जिनमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, हरीश त्रिपाठी, महेंद्र लोहिया व अन्य स्वतंत्रता संग्राम वरिष्ठ जनों शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, मुक्ता सिंह, मीनू गुप्ता, अशोक सक्सेना, संदीप सहगल, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, शशांक सिंह, अब्दुल सलीम एड. माजिद अली, अफसर अली, गौतम मेहरोत्रा, हरीश त्रिपाठी, उमेश सौदा, इन्दर सिंह एड., उमेश जोशी एड., अजहर कसार, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल, सुशील गुड़िया, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, राजीव चौधरी, वसीम अकरम, महेंद्र बेदी, महेंद्र लोहिया, दीपक गुप्ता, रोशनी बेगम, ब्रज शर्मा, राजेश शर्मा, संजय सेठी, डॉ. रमेश कश्यप. लता शर्मा. पार्षद फिरोज हुसैन. नौशाद हुसैन. शाह आलम, रवि ढींगरा, नितिन कौशिक, विकास कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles