रामनगर (महानाद) : नैनीताल जनपद में भारी वर्षा के कारण नदियों व नालों का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है। आज रामनगर कोतवाल अरुण सैनी ने गर्जिया मंदिर व कोसी नदी का जायजा लिया जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से गर्जिया देवी मंदिर को श्रद्धालुओं हेतु अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
पुलिस बल मौके पर मौजूद है और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। अपनी और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।



