spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

गजब : साइबर ठगों ने एक सप्ताह में एक आदमी को ठगा दो बार

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को एक सप्ताह में दो बार ठग लिया। ठगी के शिकार हुए व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर, सीआरपीएफ रोड निवासी बिजली कर्मी आजाद मौहम्मद का एसबीआई की रामपुर डिस्टलरी शाखा में खाता है। उसके पास विगत 31 अगस्त 2021 को एक फोन आया। फोन के माध्यम से उसके खाते से दो हजार रुपये उड़ा लिए गए। आजाद मौहम्मद ने इसकी जानकारी बैंक के प्रबंधक से लेकर कर्मचारियों को दे दी और एटीएम कार्ड भी ब्लाक करा दिया। खाते पर भी रोक लगाने को कह दिया, लेकिन बैंक कर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद 8 सितंबर को उसके खाते में पचास हजार रुपये की सेलरी भी आई। लेकिन अगले दिन जब वह अपनी सेलरी निकालने पहुंचा तो पता चला कि ठगों ने उसकी सेलरी भी दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी।

आजाद मौहम्मद ने इस मामले की शिकायत बैंक अधिकारियों व पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles