spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

ब्रेकिंग: घर से डिग्री कॉलेज आई छात्रा ने किया विषैले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : कालाढूंगी क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा जो कि रामनगर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है आज घर से कॉलेज आई थी। इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते छात्रा ने विषैले पदार्थ का सेवन करते हुए आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्रा द्वारा विषैले पदार्थ का सेवन करने के बाद घटना की जानकारी अपने कॉलेज मित्रों को दी गई। जिसके बाद छात्रा के कुछ मित्र मौके पर पहुंचे और छात्रा को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने भी छात्रा से घटना की जानकारी लेते हुए घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए जांच शुरू कर दी है।

आखिर छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास क्यों किया गया, यह एक सोचनीय प्रश्न है। फिलहाल मामला क्या है यह तो आने वाला समय ही बताएगा

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles