spot_img
spot_img
Thursday, November 12, 2026
spot_img

सरकार ने किये आईएएस/पीसीएस के तबादले, दीक्षिता जोशी बनीं काशीपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड सरकार ने 2.5 दर्जन आईएएस/पीसीएस के तबादले कर दिये हैं।

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत आईएएस दीक्षिता जोशी को काशीपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
  • पीसीएस परितोष वर्मा को काशीपुर नगर निगम का नया मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है।
  • डिप्टी कलेक्टर देहरादून विवेक कुमार को उधम सिंह नगर का एडीएम बनाया गया है।

आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज निदेशालय देहरादून का प्रभार वापिस लिया गया है।

आईएएस अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन, अपर मुख्य कार्याधिकारी पर्यटन विकास परिषद देहरादून का प्रभार दिया गया है।

आईएएस दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून बनाया गया है।

आईएएस प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।

आईएएस अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है।

आईएएस आशिमा गोयल को मुख्य गनर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है।

पीसीएस अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना-चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा बनाया गया है।

एडीएम उधम सिंह नगर पंकज उपाध्याय को मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles