spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया नवागत उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी का स्वागत

गोविंद शर्मा
देवबंद (महानाद) : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत उपजिलाधिकारी दीपक कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी से मिलकर उनका देवबंद में पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनायें दीं।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष प्रशान्त त्यागी, जिला मंत्री राजकुमार जाटव और ब्लॉक अध्यक्ष मनदीप शर्मा के साथ पत्रकार दोनों अधिकारियों से मिले तथा उनको बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। सभी पत्रकारों ने दोनों अधिकारियों से उम्मीद जताई कि वह जनहित मे कार्य करते हुए जनता को राहत प्रदान करेंगे। एसोसिएशन ने दोनों अधिकारियों को सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसो. के इकराम अंसारी, अफजाल सिद्दीकी, डॉ. कुलदीप शर्मा, साजिद खान, ओमवीर सिंह, शाहनवाज सलमानी, हिमांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles