सलीम अहमद
रामनगर : पुलिस ने गूलरघट्टी के एक युवक को 5.987 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी मनोज कुमार कत्याल तथा सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अनमोल कुमार (25 वर्ष) पुत्र स्व. संजीव अग्रवाल निवासी नई बस्ती, गूलरघट्टी, रामनगर को 5.987 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
अनमोल के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 8/20 एऩडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम में एसआई सोमेन्द्र सिंह, कां. गगन भण्डारी तथा महबूब आलम आदि शामिल थे।



