spot_img
spot_img
Sunday, May 31, 2026
spot_img

हल्द्वानी के गौलापार में दिनदहाड़े बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : दानी बंगर इलाके के काली नगर क्षेत्र में घास काटने गई महिलाओं पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों महिलाओं गंभीर रूप से घायल अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दानी बांगर क्षेत्र में महिलाएं घास काटने गई थी। इस दौरान वहां बाघ ने दो महिलाएं खष्टि देवी और मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। बाघ के अचानक हमले के बाद वहां अन्य घास काट रही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। महिलाओं के हो हल्ले में बाघ दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा दोनों महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विदित हो कि पिछले दिनों भी इस इलाके में टाइगर की मूमेंट देखी गई थी। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles