spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

हर गांव को सैनेटाईज करेगा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : चीनी मिल के अतिथि गृह में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान ने कहा कि ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत भाजपा अल्पसख्ंयक मोर्चा द्वारा पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सैनेटाईजेशन अभियान चलाया जा रहा है। एक लक्ष्य के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रत्येक ग्राम को सैनेटाईज करेगा। हर गाँव कोरोना मुक्त अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा में जुटे हैं।
वहीं प्रथम बार बाजपुर आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गफ्फार खान का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान द्वारा मुंडिया पिस्तौर निवासी युवा अधिवक्ता अजीम अहमद चैधरी को मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी सूरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य इदरीश अहमद, उत्तराखण्ड हज कमेटी के सदस्य इरफान अली, बहु. प्रथम किसान सेवा सह. समिति लि. बाजपुर के पूर्व अध्यक्ष अहमदुल्लाह, मोर्चे के बाजपुर मण्डल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, केलाखेड़ा मण्डल अध्यक्ष जफर हुसैन, शादाब इदरीसी, शाहनवाज आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles