spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

शुगर कंट्रोल करने में सहायक हैं ये पत्ते, नैचुरल रूप से करते हैं शुगर को कंट्रोल

महानाद डेस्क: डायबिटीज (शुगर) एक गंभीर और तेजी से बढ़ रही जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। दुर्भाग्य से इसका कोई पक्का इलाज नहीं है। शुगर को सिर्फ एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के जरिए कंट्रोल रखा जा सकता है। इस रोग में मरीज का ब्लड शुगर बढ़ने लगता है और लंबे समय तक ऐसा होने से हृदय, रक्त वाहिकाओं, आंखों, गुर्दे और तंत्रिकाओं को गंभीर नुकसान हो सकता है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 422 मिलियन लोग शुगर के शिकार हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं। 1.5 मिलियन लोगों की मृत्यु सीधे तौर पर शुगर के कारण होती है।

डायबिटीज (शुगर) कंट्रोल करने के उपाय?
वैसे तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की दवाएं और इलाज हैं लेकिन आप इसे कुछ प्राकृतिक उपायों के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं। ब्लूबेरी एक ऐसा पौधा है, जिसके पत्ते डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

ब्लूबेरी के पोषक तत्व –
ब्लूबेरी जैसे फलों में नैचुरल शुगर होती है और यह विटामिन, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। अध्ययनों से पता चलता है कि डायबिटीज के मरीजों को यह फल खाने, इसके पत्ते चबाने या पत्तों से बनी चाय को पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ब्लूबेरी पौधे की पत्तियां नैचुरल रूप से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इन हरी पत्तियों में डायबिटीज की वजह से पैदा होने वाले आंखों से संबंधित विकारों को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

मेंजीज इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं के अनुसार, ब्लूबेरी चाय में टाइप 2 डायबिटीज का इलाज करने की क्षमता हो सकती है। ब्लूबेरी के पत्तों की चाय पीने से डायबिटीज के उन मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है, जिन्हें इंसुलिन इंजेक्शन पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि यह चाय मांसपेशियों में ग्लूकोज के सेवन में सुधार करती है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल कम होता है।

जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि ब्लूबेरी में ‘एंथोसायनिन’ नामक एक रसायन पाया जाता है, जो गंदे यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इतना ही नहीं यह रसायन इंसुलिन रेसिस्टेंट को कम करता है, और फास्ट प्लाज्मा ग्लूकोज लेवल को कम करता है।

ब्लूबेरी के पत्तों की चाय है फायदेमंद –
ब्लूबेरी के पत्तों से बनी चाय का ज्यादा लाभ लेने के लिए इसमें पुदीना के पत्ते और दालचीनी मिक्स कर सकते हैं। इन दोनों चीजों में डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। खासकर इन्हें टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए लाभदायक माना गया है। दालचीनी में ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता होती है।

इंसुलिन इंजेक्शन की नहीं पड़ेगी जरूरत –
मेंजीज इंस्टीट्यूट के सीनियर रिसर्च फेलो मिशेल केस्के के मुताबिक इस चाय में इंसुलिन हार्माेन को मैनेज करने की क्षमता होती है और यह मांसपेशियों में ग्लूकोज की मात्रा में सुधार करता है। ऐसा करके यह ब्लड शुगर लेवल को कम करता है और यह ब्लड फ्लो में भी सुधार करता है।

डिस्क्लेमर – यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles