spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

काशीपुर : राजस्थान में कन्हैया लाल की हुई निर्मम हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने जताया आक्रोश

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में कट्टरपंथियों द्वारा टेलर की नृशंस हत्या किए जाने तथा उसके बाद वीडियो वायरल कर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने वाले कट्टरपंथियों के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश पूरे देश भर में चरम पर है। इसी के तहत देशभर तथा प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया।

काशीपुर में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए तथा महाराणा प्रताप चौक से कोतवाली रोड, जेल रोड तथा जीजीआईसी के सामने से होते हुए पैदल मार्च निकालते हुए वापस महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी दिए जाने की पुरजोर मांग करते हुए राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की तथा राजस्थान की अशोक गहलौत सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने मृतक कन्हैया लाल की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया तथा आक्रोश स्वरूप महाराणा प्रताप चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस दौरान हिंदू राष्ट्र शक्ति के संजय भाटिया, योगेश विश्नोई, भगीरथ शर्मा, मनोज अग्रवाल, संजय सिन्धवानी, मनोज जग्गा, बंटी अग्रवाल, तक्षराज विश्नोई, राजकुमार, मनोज बाली, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश विश्नोई, सनत पैगिया, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल राजहंस, जिला कोषाध्यक्ष हितेश कुमार प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, आकाश काम्बोज, प्रखंड सह मंत्री हरिशंकर शर्मा, देवसेना के प्रदेश संगठन मंत्री शम्भू लखेड़ा, जगदीश चंद्र बोड़ाई, भरत सिंह बिष्ट, मनोज भंडारी, जयपाल रावत, बृजपाल रावत, संदीप पोखरियाल, अभिषेक बलौदी, मनोज शर्मा, मनीष सपरा, अंकित कुमार, सुनील कुमार, सूरज भारद्वाज, सूरज भारद्वाज सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू राष्ट्र शक्ति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी आदि अनेकों हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles