spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : हिन्दू संगठनों ने फूंका कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुओं के विरुद्ध की गई टिप्पणी से आक्रोशित हिन्दू राष्ट्र शक्ति ने महाराणा प्रताप चौक पर सलमान खुर्शीद के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सलमान खुर्शीद द्वारा लिखित किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या-नेशनहुड इन अवसर टाइम्स’ में हिंदुओं की तुलना आईएसआईएस व बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से किये जाने की समस्त हिन्दूवादी संगठन घोर निंदा करते है। संगठनों ने सलमान के इस निंदनीय बयान के लिए उनके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर, गिरफ्तार कर जेल में डाले जाने की मांग की। उन्होंने कहा सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई उक्त पुस्तक का विमोचन दिगिवजय सिंह और पी चिदंबरम द्वारा किया गया था। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए

पुतला फूंकने वालों में कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, गुरविंदर सिंह चण्डोक, संजय भाटिया, राजीव परनामी, क्षितिज अग्रवाल, विक्की अरोरा, अजय पाल सहित बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठनों के लोग मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles