रुद्रपुर (महानाद) : डीएम उधम सिंह नगर ने आदेश पारित करते हुए कहा है कि गैस की केवल होम डिलीवरी की जायेगी। गैस को गोदाम से नहीं दिया जायेगा।
उक्त आदेश पारित करते हुए डीएम उधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पैट्रोलियम मंत्रालय/आईओसी से प्राप्त गाईडलाईन एवं महाप्रबन्धक, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम लिमिटेड, नैनीताल के पत्रांक दिनांक 20 मार्च 2026 के क्रम में सभी उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग कराने के उपरांत डीएसी (Delivery Authentication Code) लेकर ही डोर टू डोर गैस की आपूर्ति की जानी है।
जिसके दृष्टिगत जनपद ऊधम सिंह नगर के अन्तर्गत संचालित समस्त गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 24 मार्च 2026 से घरेलू गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त के अतिरिक्त यदि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या हो, तो निम्नलिखित दूरभाष नम्बरों पर शिकायत कर सकते हैं।
आपदा कन्ट्रोल रूम – 05944-250250, 05944-250500
एलपीजी शिकायती टोल फ्री नम्बर – 18002333555
यदि किसी गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस का वितरण गोदाम से किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होगा।

kashipur_city | gas-News



