spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नैनीताल (महानाद) : तल्लीताल पुलिस ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को 2 पिकअप गाड़ियों में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किये हैं।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप वाहन, जिनमें इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हैं, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं, जिनका प्रयोग अवैध रूप से कालाबाजारी हेतु किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डांट चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो पिकअप वाहन क्रमांक यूके04 सीसी 1748 तथा यूके04 सीसी 1896 को रोका गया। जांच करने पर दोनों वाहनों में क्रमशः 30 (23 भरे, 7 खाली) एवं 28 (17 भरे, 11 खाली) कमर्शियल इंडेन गैस सिलेंडर पाए गए।

वाहन चालक व सहायक सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई, तल्लीताल तथा अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल निवासी गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल, हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क, मल्लीताल, गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड, मल्लीताल उक्त सभी व्यक्ति वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे एवं सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। अभियुक्तों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में एएसआई सुनील कुमार तथा कां. अमित कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles