spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

जरूरी खबरः अगले महीने 21 दिन बंद रहेंगे बैंक , जल्द निपटा लें अपने काम…

अगर आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम है, तो उसे समय से निपटा लें। फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। सोमवार से नवरात्रि शुरू हो गए है और उसके बाद दशहरा फिर दिवाली। कुल मिलाकर अक्टूबर के महीने में जमकर त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में बैंक भी बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में अलग-अलग जगह कुल 21 दिन बैंक बंद (Bank Holidays List) रहेंगे। इसमें साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। देखें लिस्ट..

बता दें कि इस महीने दिवाली, नवरात्र और दशहरा सहित अन्य त्योहारों के चलते अलग-अलग जगहों पर कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। हम आपको अक्टूबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट बता रहे।

1 अक्टूबर 2022 : बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के चलते सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर 2022 : गांधी जयंती और रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
3 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) पर सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
4 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा के चलते कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
5 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के चलते मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।

8 अक्टूबर 2022 : दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
9 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर 2022 : करवा चौथ के चलते शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर 2022 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू होने के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे।
30 अक्टूबर : 2022 रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के चलते रांची, पटना और अहमदाबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles