spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

8 महीने में ही उतर गया लव मैरिज का नशा, बीबी की हत्या कर स्टोर में फेंका शव

बरेली (महानाद) : एक युवक का 8 महीने में ही लव मैरिज का नशा उतर गया और उसने अपनी प्रेमिका पत्नी की हत्या कर उसका शव गैलरी के स्टोर में फेंक दिया।

बता दें कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर मकान की गैलरी में स्टोर की छत पर फेंक दिया। युवक के पिता ने 112 पुलिस को सूचना दी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। हत्या की सूचना पर सीओ मीरगंज राजकुमार मिश्रा ने भी मौके का मुआयना किया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को मौहल्ला अंसारी, वार्ड नंबर 8, कादरी मस्जिद के पास रहने वाले रिजवान ने दुपट्टे से गला दबाकर अपनी गर्भवती पत्नी जैनब (21 वर्ष) की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। रजिवान के पिता बिलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैलरी के ऊपर बने स्टोर रूम से जैनब के शव को नीचे उतारा और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

रिजवान ने 8 महीने पहले ही मौहल्ले में ही रहने वाली जैनब लव मैरिज की थी।

मृतका के पिता शब्बीर अहमद ने ससुर बिलाल, दामाद रिजवान, ननंद जीनत, नंदोई अब्दुल पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ससुराली पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नही थे और दहेज मे एक मोटरसाइकिल व दो लाख की मांग कर रहे थे। उन्हें कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माने और मंगलवार की शाम सात बजे दुपट्टे से गला दबाकर जैनब की हत्या कर दी। जैनब के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री गर्भवती थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles