विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक इनोवा कार के ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से उसके परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में स्टोन क्रशर स्वामी सहित 2 की मौत हो गई।
आपको बता दें कि हल्दुआ, रामनगर के रहने वाले तथा ग्राम वीरपुर लच्छी स्थित स्टोन क्रशर के स्वामी दिलबाग सिंह पुरेवाल तथा चैती गांव निवासी अपने दोस्त जसविंदर सिंह जस्सा के साथ शुक्रवार की रात्रि के लगभग 9.30 बजे रुद्रपुर से अपनी इनोवा कार से घर आ रहे थे कि सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर ढिल्लों ढाबे के पास उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।
सूचना मिलते ही रामपुर की मसवासी पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को काशीपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।



