spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्जीय शातिर वाहन चोर गिरोह, 9 स्प्लेंडर बाइकें बरामद

सुहानी अग्रवाल
विकास नगर (महानाद) : पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरराज्जीय शातिर वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 9 स्प्लेंडर बाइकें बरामद की हैं।

आपको बता दें कि दिनांक 21-12-2024 को अंकित कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी हरबर्टपुर, देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उनकी सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके-08-एडब्ल्यू-3691 चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरु की गई।

वहीं, दिनांक 25-12-2024 को सोहिल पुत्र अब्दुल वहीद निवासी जमुनीपुर, विकास नगर ने कोतवाली विकास नगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उसकर बाइक संख्या यूके-07-2785 को चोरी कर लिया है। जिसके आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई।

वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25-12-24 की रात्रि हरबर्टपुर कुल्हाल रोड पर शक्ति नहर पुल के पास से तीन संदिग्धों को एक बाइक पर जाते समय रोक कर वाहन के कागज मांगे गये तो वो कोई भी कागज नहीं दिखा पाये। पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त बाइक को हरबर्टपुर क्षेत्र से चोरी किया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों की निशानदेही पर पर कुल्हाल पुल से करीब 2 किलोमीटर आगे धौला तप्पड़ की ओर जंगल में बने खंडहर से चोरी करके छिपाई गयी 8 अन्य बाइकें (सभी स्प्लेंडर) बरामद की गई। अभियुक्तों द्वारा बरामद बाईकों में से 2 बाइकें थाना विकास नगर से चोरी की गई हैं, शेष अन्य बरामद बाइकों के सम्बंध में जानकारी की जा रही है।

पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे नशा करने के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्तों द्वारा पहचान छिपाने तथा पकड़े जाने के डर से चोरी की गयी सभी बाइकों की नम्बर प्लेटें निकालकर फेंक दी गयी थीं। जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों के अन्य साथियों के विषय में भी जानकारी की जा रही है।

पकड़े गये अभियुक्तों का विवरण –
1. आमिर पुत्र इसरार, निवासी खिजराबाद, थाना-प्रतापनगर, जिला यमुना नगर (हरियाणा), हाल निवासी सूरजपुर, थाना पोंटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश।
2. शाकिर रावत पुत्र रहमत अली, निवासी बोम्बेपुर, थाना- प्रताप नगर, जिला- यमुनानगर (हरियाणा)।
3. अनस पुत्र इस्पाक, निवासी खिजराबाद, थाना-प्रताप नगर, जिला-यमुना नगर (हरियाणा)

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles