spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

जसपुर : 2 दिन में 2100 कंबल बाटेंगे समाजसेवी अजय अग्रवाल

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी अजय अग्रवाल द्वारा विधानसभा क्षेत्र में सेवाभाव का कार्य बेहद शालीनतापूर्वक किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 नवंबर बृहस्पतिवार व 26 नवंबर शुक्रवार को परिणय वाटिका, ठाकुरद्वारा रोड, जसपुर में (दोनों दिन) दोपहर 3 बजे से 2100 कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

उक्त जानकारी देते हुए समाज सेवी अग्रवाल के पुत्र श्वेतांग अग्रवाल ने बताया कि 25 नवंबर को जसपुर नगर पालिका के समस्त वार्ड मेंबर एवं नगर पंचायत महुआडाबरा के वार्ड मेंबरों को द्वारा लाए गए लाभार्थियों को कंबल वितरित किए जाएंगे तथा 26 नवंबर को अहमदनगर न्याय पंचायत एवं भरतपुर न्याय पंचायत के लोगों को कंबल प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन चिन्हित लोगों को कूपन दिए गये हैं, उन्हें ही कम्बल दिए जाएंगे।

बता दें कि वरिष्ठ समाजसेवी अजय अग्रवाल समाजसेवा को खासा महत्व देते हैं। किसी निर्धन व असहाय की मदद करके उन्हें सुखद अनुभूति होती है। निर्धन कन्याओं के विवाह में भी वे तन-मन-धन से सहायता करते हैं। पढ़ाई के लिए गरीब बच्चों की मदद करने में भी वे कभी पीछे नहीं रहते। अब एक बार फिर उनके द्वारा आयोजित किये जा रहे कम्बल वितरण कार्यक्रम का लाभ गरीबों को मिलेगा। समाजसेवी अजय अग्रवाल ने कहा कि ‘सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।’

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles