spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

जसपुर : डॉक्टर गुलाब सिंह राणा बने उत्तराखंड प्रदेश के मंत्री

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया गया।

रविवार को डॉक्टर गुलाब सिंह राणा के आवास पर पहुंचे भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन का संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन द्वारा कार्यकारिणी का गठन करते हुए डॉक्टर गुलाब सिंह राणा को भारतीय बजरंग दल का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। लोगों ने तालियों के साथ डॉ. गुलाबका स्वागत किया। वहीं वेदानंद शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष, योगेश चौहान को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। आरके महाजन ने बताया कि शीघ्र ही जसपुर नगर की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।

महाजन ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस ने 70 हजार रोहिंग्याओं को भारत से निकाला था। जबकि भाजपा सरकार द्वारा अभी तक मात्र 2000 रोहिंग्याओं को ही भारत से निकाला गया है। जो कि चिंता का विषय है। महाजन ने भाजपा की केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाए जाने, जनसंख्या नियंत्रण कानून अविलंब लागू किए जाने, देश के चार लाख मंदिरों को सरकारी कब्जे से मुक्त कराये जाने, बांग्लादेश एवं रोहिंग्याओं घुसपैठियों को देश से बाहर निकलने की मांग की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र कश्यप, जिला विधिक प्रमुख शिव शंकर चावला, सचिन बाठला, विवेक शर्मा,रमेश कांबोज, हरफूल सिंह, किशोरी लाल, प्रशांत, पीयूष, राजू, नरपल, अनमोल, योगराज, नरेश सिंह, किशोरी लाल, शोभित, लेखराज सिंह, प्रखर आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles