spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

जसपुर : मास्टर ने दर्ज करवाया मास्टर पर मुकदमा

जसपुर (महानाद) : एक मास्टर ने दूसरे मास्टर पर उसे व उसकी दादी को घायल करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम भोगपुर, बढ़ियोवाला, जसपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम भोगपुर, बढ़ियोवाला में कार्यरत अध्यापक गुरमीत सिंह पुत्र निहाल सिंह राजनैतिक गतिविधि में शामिल है तथा ग्राम भोगपुर डाम, गुरुद्वारा नं. एक के पास के राजकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षण कार्य के समय पंचायत करवाता है। जिस पर गांव के लोगों द्वारा कई बार उसे ऐसा करने से मना किया गया, किन्तु वह नहीं माना और अपने राजनैतिक सम्बन्धों के चलते हमेशा उन्हें धमकाता था।

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त पंचायत के सम्बन्ध में उसने एक प्रार्थना पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी को दिनांक 09.10.2025 को दिया था, जिससे अध्यापक गुरमीत सिंह उसके परिवार से रंजिश रखता है। दिनांक 16.10.2025 की सुबह 8 बजे उक्त अध्यापक ने विद्यायल में आते ही शोर मचाना शुरू कर दिया, जैसे ही उसकी दादी बाहर निकली तो गुरमीत सिंह उसकी दादी को गन्दी गन्दी गालियां देने लगा, जैसे ही वह अपने घर से बाहर निकला तो उक्त अध्यापक ने आव देखा न ताव और एक ईंटा उठाकर उस पर वार किया जो उसके दाये कन्धे पर लगा, जिससे उसकी हड्डी फैक्चर हो गई।

सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह ने अपने राजनैतिक सम्बन्धों के चलते थाना जसपुर में उसके विरुद्ध धारा-115(2), 132, 351(2), 352 बीएनएस के तहत उसके व उसके परिजनों के विरुद्ध झूठा मामला दर्ज करवाया गया है। उसने गुरमीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोर्ट के आदेश पर जसपुर कोतवाली पुलिस ने गुरमीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 117(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गोविन्द सिंह मेहता के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles