spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर में हुआ नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में सिख समुदाय के जत्थों ने नगर कीर्तन के जसपुर पहुंचने पर राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

ग्राम अजीतपुर श्री गुरुद्वारा साहिब से बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में नगर कीर्तन का शुभारंभ बाबा गुरदेव सिंह की अगुवाई में किया गया। जिसमें पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन काशीपुर होते हुए कुंडा चौराहा, हल्दुआ साहू, गोविंदपुर, कलियावाला चौराहा होते हुए जसपुर पहुंचने पर सिख समुदाय समेत राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान बाबा गुरदेव सिंह और पंच प्यारों को सरोपे भेंट किये गये। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा-कांग्रेस और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने टेंट लगाकर सिख संगत को जलपान समेत फल वितरण किया। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी के आगे सिख समुदाय की महिलाएं झाड़ू लगाते हुए सड़क की साफ-सफाई कर रही थीं तथा उनके पीछे पानी का टैंकर छिड़काव करते हुए चल रहा था। नगर कीर्तन पतरामपुर बूढ़ा फार्म, बाबा जी की कुटिया पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डाॅक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुधीर विश्नोई , डाॅक्टर सुदेश कुमार, विनोद कुमार प्रजापति, शाहिद सेनापति, अंकुर सक्सेना, विकल चैहान, अभिषेक कुमार, अनिल नागर, सरवन सिंह सिद्धू , डाॅक्टर शिव किशोर, दीपक अरोरा एवं कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेशध्यक्ष डाॅक्टर एमपी सिंह, सुखदेव सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह बिट्टू, भीष्म सिंह, नईम प्रधान, डाूक्टर शुभ चंद्र, मौहम्मद आरिफ, शेख हासिम, हाजी हमीद, जैनेन्द्र पाल जोशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles