spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

जसपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पराग अगवाल
जसपुर (महानाद) : पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के निमंत्रण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को मंडी समिति परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के पश्चात पुष्कर सिंह धामी के प्रथम बार जसपुर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

बता दें कि 30 नवंबर, मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए स्थानीय भाजपाइयों ने कमर कस ली है। पार्टी जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने जसपुर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बीस-बीस बूथों से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने किसान, श्रमिक, महिलाओं की टोली बनाकर कार्यक्रम स्थल तक लाने को कहा। पूर्व विधायक ने बताया की पहली बार मुख्यमंत्री जसपुर विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा क्षेत्रवासियों में उनकी रैली को लेकर उत्साह है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 31 शक्ति केंद्र और 148 मतदाता केंद्र हैं। सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र और मतदाता केंद्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री कल 30 नवंबर मंगलवार को एक बजे जनसभा स्थल मंडी समिति पहुंचेंगे।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहेला, नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खड़क सिंह चौहान, मंडल महामंत्री डॉ. सुदेश चौहान, मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मंडी समिति उपाध्यक्ष सरवन सिद्धू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोज पाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान, गुरताज भुल्लर, बलराम तोमर, सनी पधान, गौतम गिरी, उमा विश्नोई, सोनिका चौहान, अनीता पवार, राजकुमार, विनीत चौहान आदि मौजूद रहे।

योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री स्तर विनय कुमार रोहेला ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री का मंडी समिति परिसर जसपुर में कार्यक्रम निर्धारित है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की विशाल रैली में तकरीबन 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि खटीमा से जसपुर बीएसवी इंटर कॉलेज के हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। जनसभा के पश्चात 4ः30 बजे वापसी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जसपुर मंडी समिति परिसर रैली को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली/जनसभा स्थल का जायजा लिया। देर शाम तक पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर व्यवस्था बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री के जसपुर आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम धामी की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles