spot_img
spot_img
Saturday, February 7, 2026
spot_img

जसपुर : जर्जर हो गया टावर, हटवा दो एसडीएम साहब

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जर्जर हो चुके मोबाइल टावर हटाये जाने की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने एसडीएम को पत्र सौंपकर उसे हटवाने की मांग की।

नगर के पंजाबी कॉलोनी और आनंद विहार कॉलोनी के निवासियों ने एसडीएम को दिए मांग पत्र में कहा कि कॉलोनी के बीचों-बीच लगभग तीन दशक पहले मोबाइल टावर लगा था, तब वह बिना आबादी वाली जगह हुआ करती थी, वर्तमान में वहां पूरी तरह से आबादी हो गई है। सैकड़ों परिवार अपना घर बनाकर निवास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तीन दशक पूर्व कॉलोनी में लगे टावर की अवस्था भी जर्जर हो चुकी है। दो-तीन वर्ष पूर्व कॉलोनी वासियों के विरोध के बाद मोबाइल टावर कंपनी प्रतिनिधि, जमीन मालिक एवं कॉलोनी निवासियों के बीच एसडीएम कार्यालय में सहमति बनी थी, कि जल्द ही मोबाइल टावर वहां से हटा दिया जाएगा, परंतु अभी तक मोबाइल टावर नहीं हटा हैैै।

कॉलोनी वासियों ने एसडीएम से कार्यवाही कर मोबाइल टावर हटवाये जाने की मांग की है, जिससे भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पत्र देने वालों में नगर पालिका सभासद प्रतिनिधि दीपक अरोरा, पराग अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजेंद्र चौहान, सुमित जैन, शालीन अरोरा, राजीव चौहान, परमजीत सिंह, विनोद बत्रा, अनुज अग्रवाल, रजत अरोरा, विशमीत खत्री, शैलेंद्र चौहान, ओम अग्रवाल आदि शामिल रहे

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles