spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

दुखद : युवक को मारपीट व लूट कर जिंदा जलाया

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : उत्तर प्रदेश के सरधना, मेरठ के गांव ज्वालागढ़ में घर के इकलौते चिराग सोनू कश्यप को कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर 80 हजार रुपयों की लूटपाट की गई और उसे जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

उक्त निर्मम हत्या के विरोध में कश्यप समाज के नेतृत्व में उक्त प्रकरण में संलिप्त, पक्षपातपूर्ण व उदासीन भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के लिए सरकार द्वारा तुरंत एक्शन लिये जाने हेतु नगर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च गांधी पार्क से प्रारंभ होकर ठाकुर मंदिर, बारी चौक, जैन मेडिकल, कोतवाली रोड से होकर सुभाष चौक पर समाप्त हुआ।

इस मौके पर समाज के लोगों ने सोनू कश्यप के इस निर्मम हत्याकांड के अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई किये जाने तथा घर के इकलौते चिराग की निर्मम हत्या के लिए उनको फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

इस अवसर पर दीपक राणा, मनोज कश्यप, राहुल कश्यप, सोनू कश्यप, इंजीनियर प्रशांत कश्यप, सोरन सिंह कश्यप, जयवेंद्र सिंह कश्यप, विशाल कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, गौरव कश्यप, नवनीत सनातनी, सोनू आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles