spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

जिम काॅर्बेट टैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : यातायात के नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जिम काॅर्बेट टैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, रामनगर के अध्यक्ष महबूब आलम द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि एआरटीओ रामनगर विमल पाण्डेय, रामदत्त जोशी संयुक्त्त चिकित्सालय रामनगर की मोबाइल हेल्थ क्लिनिक वैन के डाॅ. व स्टाफ नर्सेस द्वारा वाहन चालकों व परिचालकों का निःशुल्क एक्स-रे/ईसीजी/ब्लड प्रेशर/हिमोग्लोबिन/ब्लड शुगर की जांच कराई कई।

इसके पश्चात एआरटीओ विमल पाण्डेय ने यतायात के नियमों को समझाते हुए उनके उल्लंघन से होने वाली मानवीय क्षति के बारे में विस्तार से चर्चा की। भारत में सड़कों पर प्रति चार मिनट में दुर्घटना में मृत्यु होती है। सापेक्ष गति के कारण दुर्घटना में अत्यधिक मानवीय क्षति होती है जिस कारण दिमाग की नसें फट जाती है तथा गम्भीर शारीरिक क्षति होती है और मानव जीवन संकट मे आ जाता है। उन्होंने टी पाॅइंट, चैराहों तथा ओवरटेक करते समय सावधानियां बरतने की बात कही और बताया कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को सहायता करने पर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही से नहीं गुजरना पड़ता। इसलिए घायल व्यक्ति की अवश्य मदद करें।

शिविर में कर्मचारियों ने यातायात संबंधी प्रश्नों को पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। समस्त प्रतिभागियों से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बातें न करने, ईयर फोन का प्रयोग न करने तथा रेलवे क्राॅसिंग आदि पर जल्दीबाजी न करने हेलमेट, सीट बेल्ट पहनकर नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदर्भ में सभी चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों के अनुपालन, नशीले पदार्थों को त्यागने तथा मानसिक संतुलन से वाहन चलाने की अपेक्षा की जिससे हम स्वयं सुरक्षित होकर दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित कर सकें।

शिवर में ग्रेट वालिया, अनिल सिंह, शंकर लाल, योगेश जोशी, त्रिमल सिंह, मजहर अली, टैम्पू यूनियन अध्यक्ष मौहम्मद यूसुफ, रेहान खान, दलवीर सिंह, अब्दुल वाजिद, अरशद, मौहम्मद आदिल, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles