spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

जो सरकार अपने विधायक की ही नहीं सुनती उसे आमजन की भावनाओं से क्या सरोकार होगा : दीपिका गुड़िया

काशीपुर (महानाद) : भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के बयान ने विपक्ष को बैठे बिठाये मुद्दा दे दिया है।

भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ कसे गए तंज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि भाजपा सरकार में घुटन महसूस करते आ रहे विधायक चीमा को अब अपनी बात को जनता के हित के लिये प्रदेश सरकार के सम्मुख पुरजोर ढंग से रखना होगा।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दीपिका गुड़िया ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब विधायक चीमा ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। वे पहले भी मीडिया के माध्यम से अपना दर्द बयां करते रहे हैं। इस बार दर्द फिर छलका है । पीसीसी सदस्य ने कहा कि जो सरकार अपने विधायक की ही नहीं सुनती उसे आमजन की भावनाओं से क्या सरोकार होगा, भाजपा सरकार ने अपने विधायक की बातों को कभी गंभीरता से लिया होता तो आज काशीपुर की तस्वीर कुछ और होती।

अतिक्रमण के मामले में विधायक चीमा द्वारा नगर निगम पर की गई टिप्पणी पर दीपिका गुड़िया ने कहा कि विधायक शायद यह बताना चाह रहे हैं कि मेयर भी भाजपा की हैं और उनकी भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles