spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

जंगल में बरामद हुआ 6 महीने पहले गायब हुई विवाहिता का शव

उन्नाव (महानाद) : 6 महीने पहले गायब हुई युवती का शव जंगल से बरामद हुआ है। महिला के पति ने ही उसे मारकर शव जंगल में गड्डा खोदकर दबा दिया था।

बता दें कि 6 महीने पहले एक युवती की शादी माखी थाना क्षेत्र के थाना गांव निवासी अनिल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले उसकी मायके वालों से बात नहीं करवा रहे थे। जिसके बाद उसके मायके वाले लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर युवकी बरादगी की मांग की।

जिसके बाद पुलिस ने युवती के पति से पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव गांव से एक किमी दूर जंगल
में गड्डा खोदकर उसमें दबा दिया था। पति कि निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में खुदाई करवाकर शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles