spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

कलियर पहुँचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

सत्तार अली

पिरान कलियर (महानाद) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का कलियर के महमूदपुर में पहुंचने पर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।

पिरान कलियर अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजहर सिद्दीकी के आवास पर मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से कार्य करें।उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2022 में प्रदेश में पुनः भाजपा सत्ता में आएगी।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को भाजपा से जोंड़े।उन्होंने मोर्चे के पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्रवादी विचारधारा का पोशक है तथा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश विश्व पटल पर एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा सरकार अल्पसंख्यक कल्याण के लिए बेहतर ढंग से कार्य कर रही है।मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अल्पसंख्यकों तक पहुंचाने के लिए कार्य करें।कहा कि पार्टी में हमेशा ही समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है जो मेहनत और लगन से कार्य करता है,उसका पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान होता है।

मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीश गौड के संचालन में हुए कार्यक्रम में कुंमराडी के प्रधान शराफत अली ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइनिंग की।प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मोर्चा के जिला महामंत्री राहुल अहमद,सह-संयोजक गढ़वाल मंडल राव जमीर अहमद,जिलामंत्री शमशाद आलम,रुड़की पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अंजुम गौर,शाकिर अली,शमा साबरी,जुलेखा, शहीद ठेकेदार,सलीम ठेकेदार,इनाम साबिर, गुलशेर अहमद,पूर्व जिला अध्यक्ष अनीस अहमद, आसमा खान आदि ने यहां पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles