spot_img
spot_img
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

काशीपुर : 70 हजार रुपये लेकर घर से गायब हुई 14 साल की नाबालिग

काशीपुर (महानाद) : एक 14 साल की नाबालिग किशोरी घर में रखे 70 हजार रुपये लेकर गायब हो गई। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।

गड्डा कालोनी, काशीपुर निवासी उर्मिला पत्नी नगरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग पुत्री कंचन दिनांक 4/06/2023 को समय 11 बजे दिन घर से कहीं चली गयी है तथा लिन्टर बनाने केलिए घर में रखे 70 हजार रुपये भी अपने साथ ले गयी और अभी तक वापिस नही आयी है। उन्होंने उसे अपनी रिश्तेदारी व अन्य जगह काफी तलाश कर लिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी युवती के बारे में कोई जानकारी हो तो प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के मो.नं. 9411112904 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

कंचन का हुलिया – उम्र 14 वर्ष, कद करीब 4.5 फिट, रंग सांवला, लाल रंग की कुर्ती व पायजामी पहने है। पैरों में चप्पल पहने है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles