spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर : 15-16 लड़कों ने मौ. सिंघान में घर में घुसकर की मारपीट, तोड़फोड़

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मौ. सिंघान निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक व उसके 15-16 साथियों पर उसके घर में घुसकर उसके व उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक व उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौ. सिंघान निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर ताया कि दिनांक 14.3.2025 की रात्रि के लगभग 12 बजे मौ. सिंघान निवासी गौरव शर्मा उसे गाली देने लगा और फोन करके अपने ससुर और 15-16 अज्ञात लड़को का बुला लिया। वे सभी उसके घर में घुस आये और आते ही घर में घुसकर तोड़फोड़ मचा दी तथा उसकी दो पुत्रियों के साथ बदतमीजी व मारपीट की जिसमें उसकी छोटी पुत्री की हालत गंभीर हो गई जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।

पीड़ित ने बताया कि शोर शराबा सुनकर मौहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो उन लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौच की और उन सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव शर्मा व अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 333, 351(2), 352, 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गिरीश चंद्र आर्या के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles