spot_img
spot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_img

काशीपुर: अग्रवाल सभा में शुरु हुआ 15-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन, पहला टीका लगा कार्तिक को

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अग्रवाल सभा में आज से कोरोना का टीकाकरण कैंप शुरु हो गया है। कैंप में 15-18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज तथा 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई जा रही है। 15-18 वर्ष के बच्चों में सबसे पहली डोज 17 साल के कार्तिक को लगाई गई। समाचार लिखे जाने तक 65 बच्चों तथा 50 व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है।
इस मौके पर डॉ. अजय, स्टाफ नर्स शाहीना सैफी, हर्षिता जोशी, दानिश, राजकुमार, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष्ज्ञ मनोज अग्रवाल, मंत्री अभिषेक गोयल, सदस्य जतिन गोयल आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles