spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

काशीपुर : युवती का अपहरण करने की कोशिश

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने कुछ लड़कों पर उसकी पुत्री का अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कुसुम वाटिका के पास, फसियापुरा, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री दुकान से राशन का सामान लेने जा रही थी तभी अज्ञात लड़के स्विफ्ट कार से आये और उसकी बेटी से रास्ते में ही शारीरिक जोर-जबरदस्ती करने लगे तथा उसे कार में डालकर किसी अन्जान जगह लेके जा रहे थे, तभी उनकी पुत्री ने कार की विन्डो पर पैर मार दिया, जिसके कारण कार खेत में जाकर रुक गई। उनकी पुत्री ने शोर मचाते हुये आस-पास के व्यक्तियों को मौके पर बुला लिया, जिसके कारण उसकी जान बच गई।

व्यक्ति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लड़कों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई बीना पपोला के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles