विकास अग्रवाल
देहरादून/काशीपुर (महानाद) : भाजपा नेता राम मेहरोत्रा की अर्धांगिनी ममता मेहरोत्रा को पार्टी ने जिला सहकारी बैंक उधम सिंह नगर के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।
आपको बता दें कि उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी ने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के लिए उधम सिंह नगर से ममता मेहरोत्रा पत्नी राम कृष्ण मेहरोत्रा, नैनीताल से रविन्द्र सिंह रैकुनी तथा पिथौरागढ़ से नरेन्द्र मोहन सिंह माहरा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।




