spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : विजिलेंस की टीम ने सीआरसी काशीपुर ब्लॉक में तैनात एक प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी विजिलेंस कुमाऊं अनिल सिंह मनराल ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग के टोल फ्री नं. 1064 पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सीआरसी काशीपुर ब्लॉक जो राजकीय प्राइमरी पाठशाला बांसखेड़ा, काशीपुर में स्थित है, में नियुक्त प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलों में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन किये जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्चस्तर पर ना भेजने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं और वह भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

अनिल सिंह मनराल ने बताया कि उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 15-02-2024 को प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा को शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को रिश्वत की मांग करने के साक्ष्य होंने के आधार पर सीआरसी कार्यालय जो कि राजकीय प्राइमरी पाठशाला बांसखेड़ा, काशीपुर में ही है, से गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles