spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

काशीपुर कांग्रेस को लगा झटका एक और नेता भाजपा में शामिल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक और नेता आज भाजपा में शामिल हो गये।

आपको बता दें कि जहां एक ओर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आज युवा सम्मेलन कर रहे थे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र बेदी के युवा पुत्र और कद्दावर युवा कांग्रेस नेता मिथुन बेदी पार्टी में सम्मान न मिलने से आहत होकर कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राहुल पैगिया, लवीश अरोरा, रजत सिद्धू, डॉक्टर यूनुस चौधरी, शोभित गुड़िया, सहित अनेक भाजपा नेताओं ने मिथुन बेदी के संस्थान पर पहुंचकर उन्हें पार्टी में शामिल किया और विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में जिस निराशा को देखकर वे भाजपा में आए हैं वह भाजपा में ऐसा नहीं पाएंगे और उन्हें पूर्ण सम्मान दिया जाएगा।

इस मौके पर मिथुन बेदी ने कहा कि वह 25 वर्षों तक कांग्रेस में रहे मगर उनके साथ हमेशा सौतेला बर्ताव किया गया, जिससे उनका मन दुखी हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों और आदर्शों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। उनके साथ उनके अनेक साथी भी आज भाजपा में शामिल हो गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles