spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

काशीपुर : डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत एक घायल

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) : एक तीव्र गति से आ रहे डंपर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि रतूपुरा, ठाकुरद्वारा के पास ग्राम मोहद्दीपुर के दो युवक दिनेश व भूपेंद्र शटरिंग का काम करते हैं। रोज की भांति बे काम के लिए काशीपुर की वैशाली कॉलोनी जा रहे थे कि हरिया वाला चौक पर पुलिया पर पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए भाग गया जिससे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनेश के साथ वालों ने डंपर का पीछा कर उसे टांडा तिराहे पर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles