विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने एक फैक्ट्री मालिक व उसके सहकर्मियों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ग्राम सैदपुरा, औरंगाबाद जिला बुलंदशहर निवासी रिंकू कुमार पुत्र कर्मवीरसिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता कर्मवीर सिह पुत्र स्व. रंजीत सिह कुछ दिन पूर्व गाँव के ही अपरान्त पुत्र योगेन्द्र सिंह के साथ तोशा इंटरनेशनल प्रा. लि. महुआखेड़ा गंज (पैगा) ऊधम सिंह नगर में कार्य करने के लिए आये थे।
रिंकू ने बताया कि दिनांक 28/12/2025 को धर्मेन्द्र नाम के व्यक्ति ने उसे सूचना दी की तुम्हारे पिता की बॉडी कि मृत अवस्था में तोशा इंटरनेशनल प्रा. लि. महुआखेड़ा गंज (पैगा) ऊधम सिंह नगर के गेट पर पड़ी है। उसने पिता के साथ गये अपरान्त के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने उसकी एक भी कॉल रिसीव नही की। परन्तु उसके गांव के अजीत पुत्र वचन सिंह ने अपरान्त को फोन किया ते उसने उसकी कॉल उठा ली। वहीं धर्मेन्द्र ने यह भी बताया कि उपरोक्त कम्पनी काफी समय से बन्द पड़ी है।
रिंकू ने कहा कि उसे संदेह है कि उसके पिता को फैक्ट्री मालिक व उनके सहकर्मियों एवं उसकेे पिता के साथ आये अपरान्त द्वारा रंजिशन हत्या कर दी है। उसने बताया कि उसने व उसके साथ आये अन्य लोगों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो पाया कि कम्पनी के अन्दर काफी साफ-सफाई है। जिससे प्रतीत होता है, कि कम्पनी सुचारू रूप से कार्यरत है। लेकिन कम्पनी के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है। उसने अपने पिता के हत्यारों पर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने रिंकू कुमार की तहरीर के आधार पर फैक्ट्री मालिक व उसके साथियों तथा अपरान्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाध्यक्ष आईटीआई कुंदन सिंह स्वयं कर रहे हैं।



