विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने अपने पति पर AI द्वारा उसकी नग्न फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह वर्ष 2018 में किरतपुर जिला बिजनौर निवासी युवक के साथ हुआ था। वर्तमान में उसकी उसके पति से मुकदमेबाजी चल रही है। कई मुकदमें बिजनौर से काशीपुर तक विभिन्न अदालतों में विचाराधीन है। वह तब से अपने पिता के घर काशीपुर में रह रही है।
उसने बताया कि दिनांक 14.6.2025 को उसके मोबाइल पर वहाट्सअप मैसेज आया। जिसमें उसके पति द्वारा लिखा गया कि थोडी शर्म बची है या नहीं, नैनीताल नैनीताल खेल रही है। उसने लिखा क्या नैनीताल, फिर उसने उसकी Al से जेनरेटेड नग्न फोटोग्राफ भेजकर लिखा कि एक बार मेरे जीजा को भी देनी होगी, नहीं तो बदनाम कर दूंगा ।
महिला ने बताया कि दिनांक 18.7.2025 को उसका पति कोर्ट परिसर के पास काशीपुर में गाड़ी से उसके पास आकर रुका तो उसके साथ तीन अन्य अज्ञात बदमाश बैठे थे, उसका पति बोला एक बार मेरे जीजा से हमबिस्तर हो जा वर्ना तेरे नग्न फोटों वायरल कर यू ट्यूब पर डाल दूंगा।
उसने बताया कि उसी रात 11.43 पर उसके पति का मैसेज आया कि “शर्म नहीं आयी तुम्हें एक बार भी” फिर एक बार और लिखा अब मैसेज नहीं दिखेगा। इसी बीच मोबाइल में वाट्सअप कॉल भी आयी और बोला कि एक बार नंगी होकर रिसोर्ट में मेरे व मेरे जीजा के साथ नंगी होकर सेक्स कर ले तो तेरे फोटो कही नहीं डालेगें वर्ना देख लेना।
महिला ने बताया कि दिनांक 20.7.2025 को प्रातः 7.30 बजे उसके पति के जीजा का व्हाट्सअप मैसेज आया कि 25 की नाइट को मिलो जो मैं कहूंगा वह करना पड़ेगा। उसने कहा कि यह दोनों लोग उसे लगातार मैसेज भेजकर उसकी AI नग्न वीडियों बनाकर सैक्स करने का दवाब व बलात्कार करने के लिये ब्लैकमेल कर रहे है। वह एक सीधी सादी महिला है, उसके पिता भी गरीब है। यह लोग अगर उसे बदनाम करेगें तो उसके पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं होगा।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पति व जीजा के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 89 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुनील सुतेडी के हवाले की है।



